14 मार्च । युवा संगम के छठे चरण के लिए पंजीकरण अब खुल गए हैं। शिक्षा मंत्रालय पूरे भारत के युवाओं को एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत इस पहल में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रहा है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 मार्च है। पंजीकरण वेबसाइट ebsb.aicte-india.org पर जाकर किया जा सकता है। यह कार्यक्रम युवा प्रतिभागियों को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की यात्राओं के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है