नारायणपुर में 19 को नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयाेजन

Posted on: 2026-04-16


hamabani image

नारायणपुर, 16 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और दूरस्थ अबूझमाड़ क्षेत्र तक बेहतर उपचार पहुंचाने के उद्देश्य से 19 अप्रैल को बालक हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में नि:शुल्क महा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की जा चुकी है । बैठक में पंजीयन काउंटर, वालंटियर व्यवस्था, पेयजल, भोजन, छाया और कूलर जैसी आवश्यक सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने बताया कि ओरछा ब्लाक के दुर्गम क्षेत्रों में अभी से प्राथमिक स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी गई है, ताकि गंभीर मरीजों को चिन्हित कर शिविर के दिन नारायणपुर लाया जा सके।