ई दिल्ली, 13 मई। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में नियमित चिकित्सा जांच के बाद घर लौट आईं।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में बताया कि सोनिया गांधी ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में नियमित चिकित्सा जांच कराने के बाद अब घर पहुंच चुकी हैं।उल्लेखनीय है कि इससे पहले 24 मार्च को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय फेफड़ों से संबंधित समस्या के चलते डॉक्टर अरूप बसु की देखरेख में उनका इलाज किया गया था।