नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार रूस रवाना

Posted on: 2026-05-24


hamabani image

काठमांडू, 24 मई । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल आज सुबह रूस के लिए रवाना हो गए। वो वहां अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। माधव कुमार नेपाल की यह यात्रा रूसी कम्युनिस्ट पार्टी के निमंत्रण पर हो रही है।

पार्टी नेता जगन्नाथ खातिवड़ा के अनुसार, माधव कुमार 25 मई को आयोजित होने वाले सम्मेलन को संबोधित करेंगे। माधव का रूसी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गेन्नाडी जुहानोभ सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात होगी। इस दौरान वो नेपाल और रूस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध, आर्थिक विकास तथा आपसी हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। रूस की इस यात्रा में माधवकुमार नेपाल के साथ पार्टी प्रवक्ता प्रकाश ज्वाला भी साथ हैं।