केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने 15 कर्मियों को राष्‍ट्रीय अनुभव पुरस्‍कार से किया सम्‍मानित

Posted on: 2026-08-17


hamabani image

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने आज नई दिल्‍ली में 15 कर्मियों को राष्‍ट्रीय अनुभव पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया। इन पुरस्‍कार विजेताओं ने राष्‍ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण योगदान किया है तथा पासपोर्ट सेवा केन्‍द्र, पुराने कानून निरस्‍त किए जाने और नए बनाने तथा प्रशासन और लेखांकन में प्रौद्योगिकी अपनाने में महत्‍वपूर्ण सहयोग किया है। कार्यक्रम के दौरान पेंशन मित्र पुस्तिका और राष्‍ट्रव्‍यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान दिशा-निर्देश जारी किए गए।