मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Posted on: 2026-09-04


hamabani image

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, बिहार, राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और सिक्किम में भी आज भारी बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी गरज और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भी दिन के दौरान गरज और बिजली गिरने की संभावना है।