Posted on:
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में लू चलने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी आज गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना जताई है। केरल, माहे, कोंकण, गोवा और गुजरात में भी इसी तरह की स्थिति रहने की आशंका है।
इस बीच, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ तूफान आने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में, मौसम विज्ञान विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी ऐसी ही स्थिति का अनुमान लगाया है।