रायपुर । छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही पड़ रही तेज गर्मी के चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश समय से पहले लागू करने का निर्णय लिया है। पहले जहां छुट्टियां 1 मई से शुरू होनी थीं, अब इन्हें 20 अप्रैल से ही लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री से चर्चा की, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। लगातार बढ़ते तापमान और बच्चों की सेहत को ध्यामुख्यमंत्री साय ने कहा कि बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश को पहले लागू करने का निर्णय लिया है, ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच स्कूल जाना बच्चों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। न में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।