151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

Posted on: 2026-04-17


hamabani image

रायपुर । सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे वृंदावन हॉल में आयोजित होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 151 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टंकराम वर्मा (उच्च शिक्षा, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री) शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की संस्थापिका श्रीमती स्मिता सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है