यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01407 पुणे- हावड़ा के मध्य एक ट्रिप के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दिनांक 20 अप्रैल 2026 को पुणे से 15. 50 बजे रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 6:25 बजे नागपुर 8:28 बजे गोंदिया, 10:30 बजे दुर्ग, 11:10 बजे रायपुर, 13:10 बजे बिलासपुर, 17:00 झारसुगुड़ा, राउरकेला चक्रधरपुर, टाटानगर खड़कपुर होते हुए 2:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस गाड़ी में 10 स्लीपर 6 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी के 18 आईसीएफ कोच रहेंगे।