स्कूल की दीवार तोड़ी, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Posted on: 2026-04-25


hamabani image

मुंगेली। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पालचुवा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है, जहां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्कूल भवन की दीवार को क्षतिग्रस्त कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले विद्यालयों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विद्यालय की दीवार तोड़ी गई। अगले दिन 22 अप्रैल को सुबह लगभग 7.30 बजे जब विद्यालय के प्रधानपाठक चंदूराम अंचल स्कूल पहुंचे, तब घटना की जानकारी मिली। इसके बाद थाना में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े घरेलू एलपीजी स्टॉक की होगी सख्त निगरानी

घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग पर नियंत्रण एवं उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने कलेक्टर कुन्दन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। निर्देश के परिपालन में राजस्व, खाद्य और नापतौल विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एलपीजी वितरकों के गोदामों में हॉटल एवं अन्य स्थानों की जांच कर उपलब्ध रिफिल सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही ऑनलाइन दर्ज स्टॉक और वास्तविक स्टॉक का मिलान किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
खाद्य अधिकारी पंकज सेतपाल ने बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर के निर्देशानुसार टीम द्वारा लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिले के गैस एजेंसियों, होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने अफवाहों से बचने और आवश्यकतानुसार गैस बुक करने की समझाइश दी है।