चावल सप्लाई ठप, राशन दुकानों के सेल्समैन दे रहे तारीख

Posted on: 2026-04-25


hamabani image

रायपुर। राजधानी रायपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत संचालित राशन (Ration Scam) दुकानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि कुछ दुकानों पर हितग्राहियों को चावल देने के बजाय नकद लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह मामला न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गरीबों के अधिकारों पर सीधा प्रहार माना जा रहा है। शिकायत के अनुसार, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड स्थित दुकान (आईडी 441001281) और लालपुर, एमएमआई अस्पताल के पास स्थित दुकान (ID 441001283) में यह गड़बड़ी सामने आई है। दोनों दुकानों का संचालन हेमदुर्गा साहू के नाम पर बताया जा रहा है। हितग्राहियों का आरोप है कि दोनों स्थानों पर समान तरीके से चावल के बदले नकद दिया जा रहा है। कार्डधारकों के मुताबिक, दुकान संचालक खुलेआम कहता है कि “चावल नहीं मिलेगा, पैसा लेना हो तो ले लो, नहीं तो कहीं और से ले लो।” इससे स्पष्ट होता है कि नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है और जरूरतमंदों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ राशन दुकानों के संचालकों ने आपसी तालमेल से चावल का एक तय ‘रेट’ निर्धारित कर लिया है। बाजार में 30-35 रुपये प्रति किलो बिकने वाला चावल गरीबों से लगभग 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से नकद देकर वापस लिया जा रहा है। कई जगहों पर तीन माह के राशन में से केवल दो माह का चावल दिया जा रहा है और तीसरे माह का पैसा थमा दिया जाता है। धमतरी जिले के गरीबों को नहीं मिल रहा चावल कुरुद ब्लॉक में पूरी तरफ चावल आपूर्ति बाधित है, गरीबो को चावल नहीं दिया जा रहा है, सेल्समैन माथे पर हाथ रखकर सिर्फ तारीख पर तारीख दे रहे है। आपूर्ति ठप रहा तो रोज कमाने-खाने वाले मजदूर भूखे मर जायेंगे। खाद्य विभाग और शासन को चावल आपूर्ति पर जोर देना चाहिए।