Foldable iPhone लॉन्च करने की तैयारी पूरी, लेकिन पहले ही दिन आ सकती है यह बड़ी दिक्कत

Posted on: 2026-04-28


hamabani image

Foldable iPhone: आईफोन के शौकीन लोगों के लिए यह साल खास रहने वाला है. ऐप्पल के नए सीईओ  इस साल सितंबर में पद संभालने के कुछ दिन बाद ही कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन iphoneलॉन्च करेंगे. इसके लिए ऐप्पल पूरी ताकत लगाकर तैयारी कर रही है. हालांकि, एक ताजा रिपोर्ट ऐप्पल की दीवानों की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है. इसमें बताया गया है कि भले ही ऐप्पल सितंबर में iPhone Ultra को लॉन्च कर देगी, लेकिन इसकी बिक्री शुरू होने में देरी हो सकती है. इसका मतलब है कि लॉन्चिंग के बाद ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए इंतजार करना पड़ेगा. 

Foldable iPhone की बिक्री में क्यों होगी देरी?

ऐप्पल को कवर करने वाले पत्रकार मार्क गुरमैन का कहना है कि फोल्डेबल आईफोन की बिक्री में देरी हो सकती है. दरअसल, सप्लाई चैन में आ रही दिक्कतों के चलते ऐप्पल बाकी आईफोन के साथ शायद इसकी बिक्री शुरू न कर पाए. बताया जा रहा है कि इस फोन की लॉन्चिंग के कुछ समय बाद सप्लाई और डिमांड का अंतर खत्म होगा, जिसके बाद यह आईफोन ग्राहकों के हाथों में पहुंचना शुरू होगा. इससे पहले भी गुरमैन अपनी एक और रिपोर्ट में बता चुके हैं कि फोल्डेबल फोन का प्रोडक्शन बहुत मुश्किल होता है. इसकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी बहुत कॉम्प्लेक्स है और इसमें कोई डाउट नहीं है कि फोल्डेबल आईफोन की बिक्री आईफोन 18 प्रो मॉडल्स के बाद शुरू होगी. 

पहले भी ऐसा कर चुकी है ऐप्पल

अगर फोल्डेबल आईफोन की बिक्री इसके साथ लॉन्च होने वाले  मॉडल्स के बाद शुरू होती है तो ऐसा पहली बार नहीं होगा. कंपनी iPhone X के समय भी ऐसा कर चुकी है, जब इसे फेसआईडी और एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ लाया गया था. इस मॉडल की बिक्री इसके साथ लॉन्च हुए बाकी आईफोन की तुलना में लेट शुरू हुई थी.

Foldable iPhone मचा सकता है धूम

फोल्डेबल आईफोन की कीमत 2 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है. इसके बावजूद माना जा रहा है कि मॉडल फोल्डेबल सेगमेंट में धूम मचा सकता है. ऐप्पल के साथ-साथ मार्केट पर नजर रखने वाले लोगों को उम्मीद है कि यह प्रोडक्ट सुपरहिट होगा और इससे फोल्डेबल सेगमेंट को बूस्ट मिलेगा. 

Foldable iPhone में क्या-क्या मिलने की उम्मीद?

फोल्डेबल आईफोन में 7.8 इंच का मेन डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिलेगी. फोल्डेबल आईफोन में ऐप्पल का अब तक का सबसे एडवांस्ड A20 Pro चिपसेट दिया जाएगा. 2nm प्रोसेस पर बना यह प्रोसेसर आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स मॉडल में इस्तेमाल होगा. मेन और कवर दोनों ही डिस्प्ले पर सेल्फी के लिए पंच-होल कैमरा और रियर में 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल कैमरा मिल सकता है. इसमें 5,000-5,500 mAh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है.