अशनूर कौर ने सेलिब्रेट किया अपना 22वां बर्थडे, अभिषेक-गौरव से लेकर प्रणीत मोरे तक ने बढ़ाई पार्टी की रौनक

Posted on: 2026-05-04


hamabani image

अशनूर कौर टीवी की पापुलर एक्ट्रेस है. चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली अशनूर अब 22 साल की हो गई हैं. कल, यानी 3 मई को उन्होंने अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस के लिए घर पर भी सरप्राइज पार्टी प्लान की गई थी. उन्होंने बाहर भी अपने करीबी दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की. एक्ट्रेस के बर्थडे बैश में बिग बॉस 19 के कई कंटेस्टेंट शामिल हुए.

ग्लैमरस लुक में नजर आईं अशनूर


अशनूर कौर के बर्थडे बैश के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें वो अपने सभी दोस्तों के साथ फन करती नज़र आई. इस खास मौके पर अशनूर कौर का काफी ग्लैमरस लुक देखने को मिला. उन्होंने ग्रीन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी. उन्होंने सिल्वर एक्सेसरीज कैरी करके अपने लुक को कंप्लीट किया. सटल मेकअप और खुले बालों में अशनूर बेहद ही खूबसूरत दिख रही थी. 

अशनूर कौर पैपराजी के सामने अपना केक कट करके बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान वो काफी खुश भी नजर आई. उन्होंने पैपराजी को केक भी ऑफर किया.

अशनूर के बर्थडे बैश छाए बिग बॉस 19 के सितारें


अशनूर कौर के बर्थडे बैश में उनके बिग बॉस 19 के कई करीबी दोस्त शामिल हुए. अभिषेक बजाजगौरव खन्नानेहल चूडासमाकुनिका सदानंदप्रणीत मोरेनगमा मिराजकर और बसीर अली समेत सभी ने पार्टी की रौकन बढ़ाई. सभी ने पैप्स को जमकर पोज भी दिए है. वीडियोज में सभी गाते झूमते हुए नजर आ रहे है.

बता देंअशनूर कौर ने घर पर भी अपने पेरेंट्स और दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी की. जिसकी झलक उनकी लेटेस्ट पोस्ट में देखने को मिली. उन्होंने ने कई फोटोज शेयर की है. तस्वीरों में अशनूर व्हाइट कलर की मिनी ड्रेस पहने नजर आई.