रायपुर। रायपुर शहर में आये दिनों आपराधिक घटनाएं घटित हो रही हैं। शनिवार को दोपहर में देवेन्द्र नगर इलाके में बैंक से वापस आ रहे ऑफिस कर्मचारी को 3 युवकों द्वारा जबरन रोक कर उसका बैग छिनने का प्रयास किया गया और फिर गाली गलौच कर उसकी बेल्ट और लात- -घूंसो से मुख्य सड़क पर पिटाई की गई। सूचना मिलने पर अपने कर्मचारी का बचाव करने आए इंजिनियर इरफान रिज़वी निर्बाण पिता इलियास रिज़वी निवासी अमन नगर, मोवा रायपुर पर आरोपियों ने अपने स्कूटर से दो बार ठोकर मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया गया और कालर पकड़ कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया ।
इस घटना में आरोपियों के हमले से कर्मचारी अशरफ खान पिता मो. गफ्फार वर्ममान निवासी अशोक विहार कॉलोनी रायपुर का एक पैर फ्रेक्चर हो गया हैं और बेल्ट आदि से पिटाई करने से शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। इसी प्रकार आरोपियों के हमले से इंजिनियर इरफ़ान रिज़वी के सीधे हाथ की हड्डी टूट गई है। दोनों पिड़ितो का उपचार पुलिस सुरक्षा में हॉस्पिटल में कराया गया है। डॉक्टर द्वारा इंजिनियर इरफ़ान रिज़वी को सर्जरी के लिए रिफर किया गया है।