कूलर और टीवी के लिए बहू को किया प्रताड़ित, सास-ससुर और पति के खिलाफ FIR

Posted on: 2026-05-08


hamabani image

दुर्ग। जिले के नंदिनी माइंस अहिवारा में रहने वाली शिल्पा गोस्वामी (25) ने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिल्पा चार महीने की गर्भवती हैं और उसका आरोप है कि पति उसे किराए के मकान में अकेला छोड़कर चला गया। महिला थाना भिलाई नगर में दर्ज शिकायत के अनुसार, शादी के शुरुआती 15 दिन तक सब सामान्य रहा। इसके बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार अचानक बदल गया।

शिल्पा ने आरोप लगाया है कि उनके पति सिद्धार्थ गिरी, ससुर ईश्वर गिरी और सास रेखा गोस्वामी लगातार उन्हें दहेज कम लाने का ताना देते थे। शिल्पा का आरोप है कि ससुराल वाले कभी सोने का ब्रेसलेट नहीं लाने की बात कहते, तो कभी कूलर और बड़े टीवी की मांग को लेकर अपमानित करते थे। वहीं, थाना प्रभारी नीता राजपूत ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।