बिलासपुर। शालेय शिक्षक संघ का कहना है, 8 प्राचार्य को निलंबित और 14 प्राचार्यों का वार्षिक वृद्धि रोककर जिला प्रशासन कर रहा मनमानी। प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे का कहना है, छग के सभी जिलों में प्रथम आने की मची होड़, शिक्षकों की कक्षा और विद्यार्थी की क्षमतानुरूप अध्यापन कराने की नही दी स्वतंत्रता और पिछड़ने पर ठीकरा शिक्षकों के माथे फोड़कर एकपक्षीय कार्यवाही से शिक्षकों में आक्रोश है। सालभर युक्तियुक्तकरण से शिक्षको में अफरा तफरी,गैर शैक्षणिक कार्य, केंद्रीयकृत त्रैमासिक,अर्धवार्षिक,प्री बोर्ड परीक्षा, और प्रश्नबैंक के अनुरूप तैयारी कराने का शिक्षको पर दबाव पर अपेक्षानुरूप परिणाम न आने पर शिक्षकों को ही बनाया जा रहा बलि का बकरा।