असम को मिलेगा अपना प्रीमियर लीग, अगस्त में होगा एपीएल का आयोजन

Posted on: 2026-05-19


hamabani image

गुवाहाटी, 19 मई । तमिलनाडु, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की तर्ज पर अब असम का भी अपना प्रीमियर लीग होगा, जिसका नाम असम प्रीमियर लीग(एपीएल) है और इसका आयोजन आगामी अगस्त माह में किया जाएगा। यह लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर आयोजित होगी।यह जानकारी देते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत लोन सैकिया ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एपीएल राज्य के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट को पेशेवर ढंग से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस लीग के माध्यम से असम में क्रिकेट प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी तथा राज्य में खेल अवसंरचना और क्रिकेट संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में असम प्रीमियर लीग पूर्वोत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण क्रिकेट आयोजन बनकर उभरेगा।