रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सीआईआई प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Posted on: 2026-05-19


hamabani image

रायपुर 19 मई । रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज मंगलवार काे वित्त मंत्री ओपी चौधरी से भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई ) छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष बजरंग गोयल, उपाध्यक्ष आनंद सिंहानिया तथा राज्य कार्यालय की प्रमुख श्वेता सांगेन शामिल थीं। इस दौरान सीआईआई छत्तीसगढ़ की विभिन्न पहलों, राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन और उद्योगों से जुड़े समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।