रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में करेंगे भारत का दौरा, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

Posted on: 2026-05-19


hamabani image

मॉस्को, 19 मई  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सितंबर महीने में भारत की यात्रा पर जायेंगे। वह भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

दक्षिण अफ्रीका स्थित रूसी दूतावास ने भी 'एक्स' पर एक पोस्ट में क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव के हवाले से बताया कि रूसी राष्ट्रपति 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

पुतिन की यह एक वर्ष के भीतर भारत की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले वह पिछले साल दिसंबर में नई दिल्ली में हुए 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली गए थे।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अभी हाल में भारत गए थे। उन्होंने ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नई दिल्ली में 14 एवं 15 मई को हुई ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने की थी।