Posted on:
विदेश मामलों के मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए यात्रियों के चयन हेतु कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ का संचालन किया।
यात्रा का 2026 संस्करण जून में शुरू होकर अगस्त में समाप्त होगा। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि निष्पक्ष, कंप्यूटर-जनित, यादृच्छिक और लिंग-संतुलित चयन प्रक्रिया के माध्यम से कुल एक हजार यात्रियों का चयन किया गया है।
चयनित यात्री 50 यात्रियों के 20 समूहों में लिपुलेख और नाथू ला दर्रों से होकर यात्रा करेंगे। दोनों मार्ग अब पूरी तरह से मोटर योग्य हैं और इनमें पैदल यात्रा बहुत कम है। मार्ग और समूह संबंधी विवरण यात्रा वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
चयनित यात्रियों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से चयन संबंधी सूचना भेज दी गई है। यात्री यात्रा वेबसाइट पर लॉग इन करके भी अपने चयन की स्थिति देख सकते हैं। वे हेल्पलाइन नंबर 011-23088214 पर भी कॉल कर सकते हैं।