मुंबई । अभिनेत्री श्रुति शर्मा 'ऑफिस ऑफिस 2' में मुख्य भूमिका निभाती नज़र आएँगी। भारतीय टेलीविज़न के सुनहरे दौर के सबसे पसंदीदा कॉमेडी शोज़ में से एक 'ऑफिस ऑफिस' अब एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहा है। इस बहुप्रतीक्षित वापसी की सबसे खास बात यह है कि अभिनेत्री श्रुति शर्मा इस नए सीज़न में मुख्य भूमिका निभाती नज़र आएँगी।
अपने तीखे व्यंग्य, सरकारी दफ्तरों की जमीनी सच्चाइयों और यादगार किरदारों के लिए मशहूर रहा 'ऑफिस ऑफिस' आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है। ऐसे में, शो के दूसरे सीज़न का हिस्सा बनना श्रुति शर्मा के लिए सिर्फ एक नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक बेहद भावुक और व्यक्तिगत अनुभव भी है।