विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने साइप्रस जिमनिच बैठक में स्पेनिश समकक्ष जोस मैनुअल अल्बेरेस से मुलाकात की

Posted on: 2026-05-28


hamabani image

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज साइप्रस जिम्निच सम्मेलन के दौरान अपने स्पेनिश समकक्ष जोस मैनुअल अल्बारेस से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि बैठक में भारत और स्पेन के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और जन-संबंधों को लेकर आगे की योजनाओं पर चर्चा हुई। डॉ. जयशंकर ने वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर श्री अल्बारेस के विचारों की सराहना की।