केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में 50 से अधिक व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं के समक्ष भारत की मजबूत विकास गाथा पर प्रकाश डाला।

Posted on: 2026-05-29


hamabani image

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में आयोजित गोलमेज सम्मेलन में 50 से अधिक व्यापार एवं उद्योग जगत के नेताओं से बातचीत की। यह सम्मेलन यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के सहयोग से आयोजित किया गया था।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गोयल ने बताया कि सम्मेलन के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की मजबूत विकास गाथा, सुधार-उन्मुख कारोबारी माहौल और वैश्विक निवेशकों के लिए बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने साझा समृद्धि के लिए भारत-अमेरिका व्यापार, निवेश, नवाचार और आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।