एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग व कॉमिक्स पर एक जून को कार्यशाला

Posted on: 2026-05-29


hamabani image

जगदलपुर, 29 मई । शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में एक जून (सुबह 10 बजे) से अकादमिक भवन में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग व कॉमिक्स को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है।

भारत सरकार के उद्योग एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रुति सिंह व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (आईआईआईसीटी), मुंबई के विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग व कॉमिक्स लैब स्थापना की पहल के तहत बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा। कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि इससे रोजगार की अपार संभावनाएं बनेंगी। इच्छुक युवा 9981346438 या 9406256031 पर संपर्क कर निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।