कोंडागांव : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में शराबी डॉक्टर का हंगामा, अपराध दर्ज

Posted on: 2026-06-04


hamabani image

 कोंडागांव , 04 जून। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में पदस्थ शराबी डॉक्टर के हंगामें का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शराबी डॉक्टर शैलेंद्र भोयर (37) पर शराब के नशे में ड्यूटी करने और अटेंडरों से बदसलूकी करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि नशे में धुत डॉक्टर ने मरीज का इलाज करने से मना कर दिया। वहीं, मीडिया के लोगों से हाथापाई करने की कोशिश करता दिखा। इस दाैरान माैके पर पंहुचे ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर डीके बिसेन के सामने बैठकर वह हंसते नजर आया।

शराबी डॉक्टर से पीडित वसीम मेमन ने बताया कि वह अपने बीमार पिता का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टर शैलेंद्र भोयर से इलाज करने का निवेदन किया तो डॉक्टर भड़क गया और वसीम के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट करने का प्रयास कियाा। इसके बाद अटेंडर ने मामले की जानकारी केशकाल बीएमओ डॉ. डीके बिसेन को फोन पर दी। इस दाैरान मीडियाकर्मी भी अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर उनके साथ भी हाथापाई करने की कोशिश की। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों से छुड़ाकर जाने की कोशिश करता नजर आया। इस पूरे मामले में वसीम मेमन थाने में आरोपित डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने जांच कर रही है।

स्टाफ नर्स कांति मंडावी ने बताया कि डॉक्टर भोयर अक्सर शराब के नशे में अस्पताल पहुंचते हैं। कई बार उन्हें समझाने को कोशिश की गई। सीनियर अधिकारियों को भी सूचना दी गई, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर डीके बिसेन ने बताया कि डॉक्टर भोयर के खिलाफ पहले भी शराब के नशे में ड्यूटी करने की शिकायतें मिली थीं। उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। आज गुरूवार के मामले की जानकारी उच्च अधिकारियाें को दे दी गई है। विभाग के अधिकारियों के निर्देशानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्हाेने बताया कि मरीज के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस भी जांच कर रही है।