ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख

Posted on: 2026-06-25


hamabani image

नई दिल्ली, 25 जून । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा, जबकि एशियाई बाजार में आज आमतौर पर मजबूती बनी हुई नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिलाजुला कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 182.06 अंक यानी 0.35 प्रतिशत बढ़ कर 51,848.90 अंक के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,358.22 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह नैस्डेक 110.40 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,476.64 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.03 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 51,866.04 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,461.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,385.49 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 153.22 अंक यानी 0.62 प्रतिशत टूट कर 24,740.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का जोर बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग इंडेक्स 302.18 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,110 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 137 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,160 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 297.80 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,341.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 455.63 अंक यानी 5.38 प्रतिशत उछल कर 8,926.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स 2,928.03 अंक यानी 4.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 72,103 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 90.07 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,975.95 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,561.72 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की छलांग लगा कर 4,125.76 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक उछाल के साथ 5,216.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।