Posted on:
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जो अगले महीने की 15 से 27 तारीख तक खेली जाएगी।
पहला टेस्ट मैच अगले महीने की 15 तारीख से गाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच अगले महीने की 23 तारीख से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होगा। यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष टीम फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में पांचवें स्थान पर है, जिसने आठ मैचों में चार जीत और चार हार दर्ज की हैं।
श्रीलंका दौरे से पहले, भारत मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का समापन करेगा। इसके बाद टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी।
इस बीच, मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मैच बुधवार रात चेस्टर-ले-स्ट्रीट में बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कल मैनचेस्टर में खेला जाएगा।