रायपुर । अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा धरा पर ईश्वर का रूप कहे जाने वाले स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य कर रहे चिकित्सकों को उनके सेवा स्थल पर सम्मानित किया।
संस्था प्रमुख स्मिता सिंह ने कहा कि संस्था स्वास्थ्य के क्षेत्र में वंचित मरीजों के लिए सेवा कार्य करते हुए चिकित्सक के महत्व को जाना। उन्होंने कहा, नवजीवन प्रदाता चिकित्सकों के प्रति हम सब को उनके अहम योगदान के लिए आभार व्यक्त कर सम्मान करना चाहिए। इस बात को ध्यान में रखकर रामकृष्ण केयर अस्पताल के डॉ संदीप दवे, डॉ पंकज धाबलिया, डॉ प्रतीक धावलिया, डॉ विनोद आहूजा, डॉ रवि जायसवाल, डॉ कल्पेश अग्रवाल, डॉ पवन नगपुरे, इटसा अस्पताल से डॉ जयेश शर्मा, आइएलएस अस्पताल से डॉ ज़ावेद परवेज, डॉ प्रतीक पांडे जी का प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो, शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।