सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

Posted on: 2026-07-10


hamabani image

नई दिल्ली, 10 जुलाई । घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में आज सोना 1,220 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चेन्नई में सोने के भाव 720 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 780 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गए हैं। चांदी की बात करें, तो इस चमकीली धातु की कीमत में आज शुरुआती कारोबार के दौरान 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।

सोने के भाव में आए उछाल के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,44,450 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,45,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,32,410 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,33,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,44,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,45,320 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,33,210 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,44,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,44,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,32,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।