ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालेंगे एंडी बर्नहैम

Posted on: 2026-07-18


hamabani image

एंडी बर्नहैम को आज को ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी का नया नेता चुन लिया गया। वे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे। लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति-एन ई सी की अध्यक्ष शबाना महमूद ने लंदन में आयोजित विशेष पार्टी सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि एंडी बर्नहैम को 379 नामांकन प्राप्त हुए, जो नया नेता चुनने के लिए पर्याप्‍त संख्‍या थी। निवर्तमान प्रधानमंत्री कीर स्टारमर द्वारा औपचारिक रूप से सम्राट को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद, बर्नहैम को सोमवार को राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।