भारत-इजराइल में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत का दूसरा दौर पूरा

Posted on: 2026-07-24


hamabani image

भारत और इजराइल ने प्रस्तावित भारत-इजराइल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत का दूसरा दौर पूरा कर लिया है। दोनों देशों के बीच यह वार्ता 20 से 23 जुलाई तक नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने संतुलित और व्यापक समझौते के लिए सभी क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की।

नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में 4 दिनों चली इस वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने प्रस्तावित समझौते के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही एक संतुलित, व्यापक और दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद एफटीए की दिशा में आगे बढ़ना जारी रखा। मंत्रालय ने कहा कि नवंबर, 2025 में हस्ताक्षरित 'टर्म्स ऑफ रेफरेंस' (टीओआर) दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार, आर्थिक सहयोग और समग्र आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए चिह्नित क्षेत्रों पर बातचीत करने हेतु एक व्यवस्थित ढांचा प्रदान करना जारी रखे हुए हैं।

दोनों पक्षों ने एक संतुलित, व्यापक और दोनों देशों के लिए फायदेमंद एफटीए को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम करने के अपने संकल्प को दोहराया। इससे भारत और इजराइल के बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंध और गहरे होंगे।

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत और इजराइल के बीच कुल व्यापार 3.93 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा है। दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में एक-दूसरे के पूरक होने की मजबूत संभावनाएं हैं और प्रस्तावित एफटीए से द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक एकीकरण को और बढ़ाने के बड़े अवसर मिलने की संभावना हैं।