बस्तर संभाग के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Posted on: 2026-08-04


hamabani image

 बस्तर संभााग के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर जिलों में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। माैसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों के दौरान इन इलाकों में मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बस्तर संभाग के कई हिस्सों में आगामी दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में नागरिकों से मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।