Posted on:
काेंड़ागांव, 14 अगस्त। जिले के कोरगांव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को मंडलस्तरीय बाईक तिरंगा यात्रा काे केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में यात्रा कोरगांव से शुरू होकर पूरे विश्रामपुरी क्षेत्र से गुजरी। रास्ते भर बाइक सवारों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और “तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारा अभिमान है” जयकारों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, अधिवक्ता अंजोरी नेताम, अनिता नेताम सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन, आम नागरिक भी यात्रा में शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि ऐसी यात्राएं नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का भाव जगाने के साथ समाज को एकजुट करने का काम करती हैं। समापन पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इसे हर घर तक पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है।