Posted on:
भारतीय एजेंसियों ने बंबीहा गिरोह से जुड़े तीन फरार गैंगस्टरों को मलेशिया से वापस भारत ला दिया है। गृह मंत्रालय कार्यालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवनदीप सिंह को भारत वापस लाकर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। ये आरोपी जबरन वसूली, सीमा पार हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी और लुधियाना में नाकाम ग्रेनेड हमले सहित कई अपराधों में शामिल हैं।
श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एजेंसियों ने 2026 में 51 कुख्यात अपराधियों के निर्वासन को सुगम बनाया है, जो एक सुरक्षित भारत की परिकल्पना को दर्शाता है।