पिछले महीने की 28 तारीख को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.4 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 740.8 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
भारतीय रिज़र्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, भंडार का सबसे बड़ा घटक, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, सप्ताह के दौरान 9.3 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 600.6 अरब डॉलर हो गईं। स्वर्ण भंडार में 2.1 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 116.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
हालांकि, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 43 मिलियन डॉलर घटकर 18.8 बिलियन डॉलर हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ देश की आरक्षित स्थिति 11 मिलियन डॉलर घटकर 4.9 बिलियन डॉलर हो गई।