भुवनेश्वर, 07 सितंबर ओडिशा क्रिकेट संघ ने रविवार को ओडिशा टी-20 लीग-2026 सीएम ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का ड्राफ्ट पूरा कर लिया। इसके साथ ही आगामी सत्र के लिए छहों फ्रेंचाइजी के दस्ते तय हो गए हैं। प्रत्येक टीम ने ड्राफ्ट के दौरान 16 खिलाड़ियों का चयन किया।
लीग के नए सत्र में राज्य के उभरते क्रिकेटरों को पेशेवर मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने और करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और देबाशीष मोहंती को प्रतियोगिता का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ओडिशा टी-20 लीग-2026 सीएम ट्रॉफी में भुवनेश्वर टाइगर्स, पुरी टाइटंस, क्योंझर माइनर्स, राउरकेला सुपरस्टार्स, संबलपुर वॉरियर्स और कटक पैंथर्स की टीमें हिस्सा लेंगी।
ओडिशा क्रिकेट संघ के मानद सचिव संजय बेहरा ने कहा, “ओडिशा टी-20 लीग के दूसरे सत्र की ओर बढ़ते हुए मैं सभी टीम मालिकों, कोच, टीम प्रबंधकों और ओडिशा क्रिकेट संघ के सदस्यों के निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। फ्रेंचाइजी मालिकों और निवेशकों की उत्साहजनक रुचि लीग के व्यावसायिक विकास के लिए सकारात्मक संकेत है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह टूर्नामेंट हमारे खिलाड़ियों को मजबूत मंच देने और उन्हें अगले स्तर तक पहुंचने का रास्ता तैयार करने के बारे में है। हम लीग को लगातार मजबूत करेंगे, अपने क्रिकेटरों को अधिक अवसर देंगे और ओडिशा क्रिकेट को आगे ले जाएंगे।”
समारोह में ओडिशा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पंकज लोचन महंती, सचिव संजय बेहरा, उपाध्यक्ष जगमोहन पटनायक, कोषाध्यक्ष विकास प्रधान और संयुक्त सचिव प्रभात कुमार भोल मौजूद रहे।
छह टीमों के पूरे दस्ते
भुवनेश्वर टाइगर्स
मुख्य कोच: सुबित बिस्वाल
सहायक कोच: बिभुदत्त पांडा
कप्तान: स्वस्तिक सामल
खिलाड़ी: राजेश मोहंती, श्रेयांश भारद्वाज, बादल बिस्वाल, आशुतोष छुरिया, संबित बेजा, एमडी सोहेल खान, दिनेश कुमार माझी, ज्ञान रंजन नायक, रुद्र प्रसाद मलिक, जनम जय जेना, स्वयंभू पलई, रितेश प्रियारंजन, राकेश पटनायक, उमेश कुमार गौतम, शशिकांत यादव।
पुरी टाइटंस
मुख्य कोच: प्रीतमजीत दास
सहायक कोच: आशीष सविता
कप्तान: आदित्य राउत
खिलाड़ी: निहार बी. भुइयां, दीपक तिवारी, श्रीयांशु पटनायक, आयुष सुतार, स्वयं श्रीवास्तव, चांदीप रियार, अनिल परिडा, कृष्णा मोहंती, सुनील राउल, पनकला शशांक, आदित्य आनंद, सुमित शर्मा, आशीर्वाद स्वैन, सर्वेश्वर मोहंती, तरणी सा।
क्योंझर माइनर्स
मुख्य कोच: सूर्यकांत प्रधान
सहायक कोच: गिरिजा राउत
कप्तान: सुभ्रांशु सेनापति
खिलाड़ी: राजेश धूपर, देबाब्रत प्रधान, जमाला महापात्रा, सुजल सिंह, प्रयास कुमार सिंह, वागीश शर्मा, आयुष बारिक, विमल कुमार, जोगेश्वर बाग, स्वागत सौरव मिश्रा, अर्णब पटनायक, मयंक पटनायक, क्षमा सागर बाल, राकेश बिस्वाल, सोयांशु पटनायक।
राउरकेला सुपरस्टार्स
कोच: संजय राउल
सहायक कोच: प्रशांत साहू
कप्तान: गोविंदा पोद्दार
खिलाड़ी: संबित बराल, सावन पहारिया, बिस्वजीत प्रधान, आशुतोष मारंडी, पप्पू रॉय, संदीप पटनायक, बिवाश शॉ, आकाश महापात्रा, शुभम प्रियदर्शी, प्रयान सामल, शोभन देव बेहरा, दिव्यम छापड़िया, अभिषेक कुमार यादव, सौभाग्य राउत, ओंकार मोहंती।
संबलपुर वॉरियर्स
मुख्य कोच: बसंत मोहंती
सहायक कोच: राकेश मोहंती
कप्तान: गौरव चौधरी
खिलाड़ी: स्वूप समिथ भुइयां, बिक्रम किशोर सामल, अंकित यादव, देबाब्रत प्रधान जूनियर, महेश साहू, बैभव मोहंती, सार्थक पांडा, पनकला मोक्षित, शांतनु मिश्रा, एमडी दानिश, सैदीप महापात्रा, प्रदीप प्रधान, सैयद तुफैल अहमद, ओम टी. मुंडे, सौम्य रंजन लेंका।
कटक पैंथर्स
मुख्य कोच: प्रवंजन मलिक
सहायक कोच: दीपक मंगराज
कप्तान: बिप्लब सामंतराय
खिलाड़ी: डी. आयुष, एम. गौतम गोपाल, सौम्य रंजन बिस्वाल, सिबुन नंदा, अभिरूप दास, सार्थक एस. प्रकाश, सुभासिस मलिक, राज यादव, प्रियांशु मोहंती, पियूष मंत्री, अभिषेक सिंह, प्रशांत राणा, कार्तिक बिस्वाल, सौरव गौड़ा, शुभम शत्रुजीत।
20 सितंबर से शुरू होगा मुकाबला
ओडिशा टी20 लीग 2026 सीएम ट्रॉफी की शुरुआत 20 सितंबर से होगी। पहले मुकाबले में संबलपुर वॉरियर्स का सामना कटक पैंथर्स से होगा। लीग चरण के मुकाबले 27 सितंबर तक खेले जाएंगे। 28 सितंबर को महिला प्रदर्शनी मुकाबले के साथ दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों के बीच क्वालीफायर होगा, जबकि फाइनल 29 सितंबर को खेला जाएगा।
कार्यक्रम:
20 सितंबर: संबलपुर वॉरियर्स बनाम कटक पैंथर्स
21 सितंबर: क्योंझर माइनर्स बनाम भुवनेश्वर टाइगर्स; राउरकेला सुपरस्टार्स बनाम संबलपुर वॉरियर्स
22 सितंबर: पुरी टाइटंस बनाम कटक पैंथर्स; संबलपुर वॉरियर्स बनाम भुवनेश्वर टाइगर्स
23 सितंबर: राउरकेला सुपरस्टार्स बनाम पुरी टाइटंस; भुवनेश्वर टाइगर्स बनाम कटक पैंथर्स
24 सितंबर: क्योंझर माइनर्स बनाम संबलपुर वॉरियर्स; पुरी टाइटंस बनाम भुवनेश्वर टाइगर्स
25 सितंबर: राउरकेला सुपरस्टार्स बनाम कटक पैंथर्स; पुरी टाइटंस बनाम क्योंझर माइनर्स
26 सितंबर: राउरकेला सुपरस्टार्स बनाम भुवनेश्वर टाइगर्स; क्योंझर माइनर्स बनाम कटक पैंथर्स
27 सितंबर: पुरी टाइटंस बनाम संबलपुर वॉरियर्स; राउरकेला सुपरस्टार्स बनाम क्योंझर माइनर्स
28 सितंबर: महिला प्रदर्शनी मुकाबला और क्वालीफायर
29 सितंबर: फाइनल