दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 'ग्रासरूट ट्रेनिंग सपोर्ट असिस्टेंस' शुरू करने को मंजूरी दी

Posted on: 2026-09-11


hamabani image

दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 'ग्रासरूट ट्रेनिंग सपोर्ट असिस्टेंस' घटक शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इस नई पहल के तहत, दिल्ली सरकार के खेल केंद्रों और स्टेडियमों में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पात्र खिलाड़ियों को प्रति माह दो हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।

इस योजना में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 और अंडर-21 श्रेणियों के खिलाड़ी शामिल होंगे। यह सहायता खिलाड़ियों को पोषण, स्थानीय यात्रा, बुनियादी खेल उपकरण और चिकित्सा संबंधी खर्चों को पूरा करने में मदद करेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस सहायता से युवा खिलाड़ियों को बिना किसी रुकावट के अपना प्रशिक्षण जारी रखने और पोषण, स्थानीय यात्रा, बुनियादी खेल उपकरण और चिकित्सा संबंधी खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। दिल्ली के खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक कठिनाइयाँ प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को अपने खेल के सपनों को छोड़ने के लिए मजबूर न करें।