Posted on:
वित्त मंत्रालय आज से नई दिल्ली में ‘विकसित भारत की दिशा में भारत की यात्रा के लिए वित्तपोषण’ विषय पर दो दिन का सम्मेलन आयोजित करेगा। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भाग लेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग विकसित भारत की यात्रा में विकास के परिणामों को मापने के महत्व पर विचार रखेंगे। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन सुशासन में नई प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा करेंगे।
मंत्रालय के अनुसार, सम्मेलन में देश के विकास से जुड़ी वित्तीय चुनौतियों और नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। सम्मेलन में तीन सत्र होंगे। इनमें अर्थव्यवस्था, कृषि क्षेत्र और ऊर्जा क्षेत्र के लिए वित्तीय व्यवस्था पर विचार किया जाएगा।