प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में 'बृहत्तर भारत: विश्व भर में भारत के सांस्कृतिक संबंध' विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करेंगे।
तीन दिवसीय सम्मेलन में 50 देशों के प्रतिनिधि, राजदूत और विद्वान भारत के ऐतिहासिक और समकालीन सांस्कृतिक संबंधों पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्रित होंगे।
चीन, जापान, मंगोलिया, नेपाल और ईरान सहित अन्य देशों के प्रतिभागी साझा सांस्कृतिक विरासत और सभ्यतागत आदान-प्रदान पर चर्चा में अपना योगदान देंगे। यह सम्मेलन बृहत्तर भारत परिषद के नाम से भी जानी जाने वाली ग्रेटर इंडिया सोसाइटी की शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है,
जिसकी स्थापना 14 अक्टूबर 1926 को कोलकाता में भारतीय विद्वानों की एक पीढ़ी द्वारा गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में की गई थी। सम्मेलन के दौरान 'एशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत' शीर्षक से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।