पंजाब: झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई के हवाले

Posted on: 2026-10-20


hamabani image

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीयमंत्री अमित शाह के पंजाब पहुंचने से पहले परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे परमिंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ सरकार हर समय मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा कि परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए यह मामला सीबीआई को सौंपा जा रहा है। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार कोई भी सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।