ब्लैक कॉफी में घी, नींबू या दालचीनी मिलाना है कितना सही? डॉक्टर ने रेटिंग देकर बताया क्या है फायदेमंद और क्या नुकसानदायक?

Posted on: 2026-10-21


hamabani image

ब्लैक कॉफी ड्रिंक सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आजकल लोग ज़्यादा बेनिफिट्स के लिए उसमें घी या नीम्बू मिलाकर सेवन करते हैं।

लेकिन क्या वाकई इन चीजों का कॉम्बिनेशन शरीर को ज़्यादा फायदा देता है? डॉक्टर शुभम वत्स रेटिंग देकर बता रहे हैं कि ब्लैक कॉफी पीने के फायदे साथ ही कौन सा कॉम्बिनेशन है ज़्यादा लाभकारी है और कौन सा हानिकारक?

ब्लैक कॉफी के साथ कौन सा कॉम्बिनेशन है फायदेमंद और कौन सा नुकसानदायक? 

ब्लैक कॉफी: डॉक्टर शुभम वत्स कहते हैं कि सिर्फ ब्लैक कॉफी ड्रिंक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है I अगर आप इसमें चीनी और दूध नहीं मिलाते हैं तो कई फायदे मिल सकते हैं। यह ड्रिंक मेटाबॉलिज़्म को फ़ास्ट करती है जिससे वजन कंट्रोल करना आसान होता है साथ ही लिवर भी हेल्दी होता है। डॉक्टर ने इसे दस में दस नंबर दिए हैं।

  • ब्लैक कॉफी के साथ शुगर: डॉक्टर शुभम वत्स के मुताबिक़, ब्लैक कॉफी में चीनी मिलाने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। चीनी की वजह से ब्लड शुगर और मोटापा बढ़ सकता है। उन्होंने इस ड्रिंक को दस में से चार नंबर दिया है।

  • ब्लैक कॉफी के साथ दूध: डॉक्टर शुभम वत्स कहते हैं कि अगर आप ब्लैक कॉफी में दूध मिलाकर पीते हैं तो इससे आपको प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है। लेकिन अगर आप लैक्टोज इन्टॉलरेंट हैं तो यह नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर ने इसे दस में आठ नंबर पर रखा है

  • ब्लैक कॉफी के साथ घी: ब्लैक कॉफी में घी मिलाकर पीने से कुछ ख़ास फायदा नहीं होता है। सोशल मीडिया पर इस बुलेट कॉफी कॉम्बिनेशन का खूब क्रेज है लेकिन यह सिर्फ कॉफी को क्रीमी बनाता है उससे ज़्यादा कुछ नहीं। डॉक्टर ने इसे दस में से छह नंबर दिए हैं।

  • ब्लैक कॉफी के साथ दालचीनी: ब्लैक कॉफी के साथ दालचीनी मिलाकर पीने से सेहत को खूब फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, यह मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है लेकिन इसे फैट बर्नर ड्रिंक समझने की भूल नहीं करना चाहिए। डॉक्टर ने इसे दस में से नौ नंबर दिए हैं।

  • ब्लैक कॉफी के साथ नींबू: ब्लैक कॉफी के साथ नींबू का रस मिलाकर पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इससे एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी मिल सकता है। लेकिन अगर आपको एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत है तो आपके लिए यह कॉम्बिनेशन हानिकारक हो सकता है। डॉक्टर ने इसे दस में से आठ नंबर दिया है