रायपुर 05 नवंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार काे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित अपने निवास से रवाना होंगे। सुबह 10:45 बजे बगिया हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:05 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान मोर्चा कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। यहां आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 6:10 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।