शुभमन गिल के जाल में फंसे डेरिल मिचेल, बुमराह-जायसवाल ने मिलकर किया कमाल

Posted on: 2026-11-19


hamabani image

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल की शानदार रणनीति देखने को मिली. उन्होंने डेरिल मिचेल को आउट करने के लिए ऐसा जाल बुना, जिसमें कीवी बल्लेबाज बुरी तरह फंस गए. जसप्रीत बुमराह की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने शानदार कैच लपककर भारत को चौथी सफलता दिलाई. जिसके बाद इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के 20वें ओवर में आकाशदीप ने रचिन रवींद्र को आउट किया. उनके पवेलियन लौटते ही डेरिल मिचेल बल्लेबाजी के लिए आए. मिचेल ने क्रीज पर आते ही अपनी पुरानी रणनीति अपनानी शुरू कर दी. वह स्विंग से बचने के लिए क्रीज से आगे निकलकर बल्लेबाजी कर रहे थे.

बुमराह ने 21वें ओवर में शानदार लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की. उन्होंने मिचेल को आसानी से रन बनाने या स्ट्राइक बदलने का मौका नहीं दिया. ओवर की आखिरी गेंद बुमराह ने सीधे मिचेल की बॉडी लाइन पर डाली. गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर थाई पैड से टकराई और शॉर्ट लेग पर खड़े यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन कैच लपक लिया. जिसके बाद मिचेल पवेलियन लौट ग