सुशासन तिहार के क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
बलौदाबाजार, 20 अप्रैल। जिले में "सुशासन तिहार 2026" के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले के प्रत्येक पंचायत के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एक नोडल अधिकारी को दो ग्राम पंचायतों क़ी जिम्मेदारी दी गई है।
नियुक्त नोडल अधिकारी सुशासन तिहार 2026 के दौरान समस्त ग्राम पंचायतों में निरंतर भ्रमण करेगें एवं योजनाओं के संतृप्तीकरण कार्यक्रम में सहभागिता करेगें।शिविर के दौरान नोडल अधिकारी शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगें।