ईरान: तेहरान के पास एक शॉपिंग सेंटर में आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत, 36 घायल

Posted on: 2026-05-06


hamabani image

ईरान में राजधानी तेहरान के पास एक शॉपिंग सेंटर में आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए।

सरकारी टीवी ने बताया है कि आग कल तेहरान प्रांत के अंदिशेह कस्बे में स्थित अर्घावन शॉपिंग सेंटर में लगी थी। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है।