लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए धमतरी पुलिस की बड़ी पहल

Posted on: 2026-05-09


hamabani image

धमतरी, 09 मई । जिले में लंबित पुराने प्रकरणों के शीघ्र निराकरण को लेकर धमतरी पुलिस ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने शनिवार को जिले के सभी अनुभाग अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेकर लंबित मामलों की स्थिति का जायजा लिया।बैठक में विशेष रूप से पुराने खात्मा एवं खारजी प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का विधिसम्मत परीक्षण कर उन्हें शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए, ताकि समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के त्वरित निपटारे से न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और थाना स्तर पर प्रकरणों का भार भी कम होगा।

समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को न्यायालयीन कार्यवाही में गंभीरता बरतने, प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रत्येक मामले में त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही डीजीपी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित करने पर जोर दिया गया। एसपी ने राजपत्रित अधिकारियों को भी अपने-अपने अनुभागों के थाना क्षेत्रों में लंबित पुराने प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए, ताकि सभी मामलों का प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हो सके।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी रागिनी मिश्रा, डीएसपी मोनिका मरावी, डीएसपी भानु प्रताप चंद्राकर, डीएसपी मीना साहू, एसडीओपी विपिन रंगारी एवं डीपीओ अजय सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित