रायपुर में रोहित शर्मा ने मिलने का दिया टाइम, श्रीमंत झा मिले

Posted on: 2026-05-09


hamabani image

रायपुर। पैरा आर्म रेसलिंग में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मेडल जीतने वाले छत्तीसगढ़ के गौरव श्रीमंत झा की मुलाकात भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से हुई। यह मुलाकात श्रीमंत के लिए बेहद खास और प्रेरणादायक साबित हुई। दोनों खिलाड़ियों के बीच खेल, मेहनत और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर चर्चा हुई, जिसकी अब खेल जगत में भी काफी चर्चा हो रही है।

मुलाकात के दौरान श्रीमंत ने रोहित शर्मा को बताया कि वह अब तक देश के लिए 64 अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुके हैं। यह सुनकर रोहित शर्मा ने मुस्कुराते हुए उनसे कहा, अब शतक लगाना है। रोहित की यह बात श्रीमंत के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आई। श्रीमंत ने कहा कि देश के लिए खेलना हमेशा गर्व की बात होती है और अब उनका लक्ष्य भारत के लिए 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मेडल जीतना है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ी से मिलना और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करना किसी भी खिलाड़ी के लिए यादगार पल होता है। यह प्रेरणा उनके खेल जीवन में हमेशा साथ रहेगी।