जलजीरा एक रिफ्रेशिंग और डाइजेस्टिव
ड्रिंक है. यह गर्मी में डिहाइड्रेशन और एसिडिटी से राहत देती है. इसे घर पर 10 मिनट में आसानी से बनाया जा सकता है.
जलजीरा बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Jaljeera)
1 कप ताजा पुदीना पत्ते
2 टेबलस्पून भुना जीरा पाउडर
1 टीस्पून काला नमक
1 टीस्पून सादा नमक
1 टीस्पून चाट मसाला
1-2 हरी मिर्च
2 टेबलस्पून नींबू का रस
1 छोटा टुकड़ा अदरक
2-3 कप ठंडा पानी
कुछ बर्फ के टुकड़े
जलजीरा बनाने की विधि- (How To Make Jaljeera)
सबसे पहले पुदीना पत्ते, हरी मिर्च और अदरक को अच्छी तरह धो
लें.
अब इन्हें मिक्सर में
डालें और थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें.
इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन
में निकालें और उसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक और चाट मसाला डालें.
अब इसमें नींबू का रस
मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें.
आखिर में ठंडा पानी डालकर
अच्छी तरह घोल लें.
गिलास में बर्फ डालें और
जलजीरा डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
टिप्स-
स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें
थोड़ा इमली का पानी भी डाल सकते हैं.
ज्यादा ठंडक के लिए जलजीरा
को कुछ देर फ्रिज में रखें.
चाहें तो इसमें बूंदी
डालकर भी सर्व कर सकते हैं.
घर का बना जलजीरा न सिर्फ
स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसे रोजाना पीकर आप
गर्मी से खुद को बचा सकते हैं और पूरे दिन फ्रेश महसूस कर सकते हैं.