भारत भय फैलाने का जोखिम नहीं उठा सकता, अर्थव्यवस्था लचीली बनी हुई है: वित्त मंत्री सीतारमण

Posted on: 2026-05-26


hamabani image

नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान पॉजिटिव माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.37 प्रतिशत उछल कर 7,473.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,343.97 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 324.76 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की छलांग लगा कर 50,904.46 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,466.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 172.26 अंक यानी 2.09 प्रतिशत की जोरदार छलांग लगा कर 8,258.26 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 782.33 अंक यानी 3.08 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी के साथ 25,389.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, वहीं चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। कोस्पी इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 258.99 अंक यानी 3.30 प्रतिशत उछल कर 8,106.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 147.97 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,754 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,557.99 अंक के स्तर पर और ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली उछाल के साथ 45,654.59 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 97.50 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,029.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,059.19 अंक के स्तर पर आ गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1.11 प्रतिशत फिसल कर 6,137.64 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.84 प्रतिशत लुढ़क कर 4,117.85 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 118.19 अंक यानी 0.18 प्रतिशत टूट कर 65,040 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।